विकासनगर, नवम्बर 5 -- साहिया, संवाददाता। लोक निर्माण विभाग सहिया के अंर्तगत मलेथा-दातनू-बडनू मोटर मार्ग पर दो साल पूर्व बरसात में दातनू के समीप भारी भूस्खलन होने के कारण करीब दो सौ मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। लेकिन आज तक इसका ट्रीटमेंट नहीं किया गया है। जिसके कारण ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस मोटर मार्ग से मलेथा, दातनू, बडनू, बसाया, ललऊ, गढेता सहित दर्जनों गांव के ग्रामीण आवाजाही करते है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह चौहान, धन सिंह चौहान, रणवीर सिंह, कलम सिंह, प्रदीप चौहान, जालम सिंह चौहान, अजब सिंह आदि का कहना है कि दातनू बडनू मोटर मार्ग पर दो साल पहले बरसात में भूस्खलन होने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कहा कि खासकर बरसात में दा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.