नई दिल्ली, मई 1 -- मेरठ में मौलाना पति को छोड़कर देवर के साथ भागने वाली महिला ने वापस आते ही पति के कई राज खोले हैं। उसने दाढ़ी के कारण पति को छोड़ देवर के साथ रहने की बात को भी गलत बताया है। उसने कहा कि दाढ़ी वाली बात फर्जी है। उसने पति पर अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर आरोप लगाया। यह भी कहा कि वह नपुंसक है। महिला के अनुसार इस बारे में परिजनों से भी शिकायत की थी। फिलहाल महिला के देवर के साथ वापस आते ही पति ने उसे तलाक दे दिया है और वह अब देवर के साथ ही रहेगी। मामला लिसाड़ी गेट के उज्जवल गार्डन का है। यहां रहने वाले मौलाना का निकाह सात महीने पहले पूर्व इंचौली निवासी युवती से हुआ था। इसी बीच महिला देवर के साथ फरार हो गई। पति ने इसकी शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि निकाह के बाद पत्नी ने मौलाना पति पर दाढ़ी काटने का दबाव बनाया। कहा कि उसे ...