अल्मोड़ा, फरवरी 20 -- रानीखेत। यहां चिलियानौला स्थित हैड़ाखान-दाड़मी मोटर मार्ग बदहाली का दंश झेल रहा है। डामरीकरण नहीं होने से मोटर मार्ग जगह जगह गड्ढों में तब्दील है। जिस कारण ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना को लेकर ग्रामीण आशंकित हैं। बधाण, दाड़मी, ठासमी, मल्ला दाड़मी, तल्ला बधाण सहित कई गांवों को जोड़ने के लिए वर्षों से लोग सड़क की मांग कर रहे थे। वर्षों बाद वन भूमि का मामला निपटा तो कुछ साल पहले कालेज गेट के समीप से जालली मासी मोटर मार्ग से लिंक सड़क का निर्माण हुआ। लेकिन देखरेख के अभाव में यह सड़क बदतर हालत में पहुंचती रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...