काशीपुर, जनवरी 12 -- काशीपुर। दाखिल खारिज में दो प्रतिशत शुल्क समाप्ति का लाभ केवल छह फीसदी लोगों को ही मिल पाया है। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता एडवोकेट नदीम उद्दीन को नगर निगम की ओर से उपलब्ध कराई गई सूचना में हुआ है। इसके अनुसार 28 नवंबर 2025 तक दाखिल खारिज से जुड़े 522 मामलों में से मात्र 30 में ही इसका लाभ मिल पाया है। गौरतलब है कि नगर क्षेत्र में कई दशकों से दाखिल खारिज में दो प्रतिशत शुल्क को समाप्त करने की मांग उठ रही थी। वर्तमान मेयर दीपक बाली ने चुनाव जीतने के बाद बीते साल पांच जनवरी को ही निगम की प्रथम बैठक में ही इसे समाप्त करने की घोषणा भी कर दी थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.