हाजीपुर, फरवरी 23 -- वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राजस्व कार्यों की समीक्षा, दिए सख्त निर्देश अभियान अवधि के भीतर एक भी लंबित नापी प्रकरण शेष नहीं रहना चाहिए हाजीपुर। हि.प्र. जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में रविवार को वैशाली जिले के सभी अंचल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता एवं भूमि सुधार उप समाहर्ता भी उपस्थित रहे। राजस्व एवं भूमि से संबंधित विभिन्न लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा समयबद्ध निष्पादन हेतु स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। डीएम ने लंबित दाखिल-खारिज वादों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निष्पादित करने का सख्त निर्देश दिया। कहा कि अनावश्यक विलंब की स्थिति में संबंधित पदाधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। परिमार्जन से संबंधित लंबित मामलों के त्...