लखीमपुरखीरी, सितम्बर 23 -- तहसील में अविवादित दाखिल-खारिज की पत्रावलियों पर समयबद्ध आदेश न पारित किए जाने से अधिवक्ताओं में गहरा रोष व्याप्त है। इसी को लेकर सेंट्रल बार एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को बार अध्यक्ष और महामंत्री अनूप वर्मा के नेतृत्व में पेन डाउन हड़ताल शुरू की गई। वकीलों ने तहसील परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अधिकारियों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि जब तक शासनादेश के अनुरूप अविवादित दाखिल-खारिज मामलों में समय से नामांतरण आदेश पारित नहीं किए जाते, तब तक सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। यह निर्णय 10 सितम्बर को आयोजित आमसभा में सर्वसम्मति से लिया गया था। प्रदर्शन में नरेश सिंह तोमर, नरेंद्र शुक्ला , आदर्श वर्मा, नीरज मिश्रा, हरिनाम गंडेय, राकेश त्रिपाठी, सर्वशक्ति सिंह, संतकुमार भारती, सुरेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.