प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज। अपने घर के दस्तावेज पर अपना नाम चढ़वाने के लिए जिले में हजारों लोग वर्षों से भटक रहे हैं। पिछले महीने की बात की जाए तो यहां 57,635 मामले लंबित थे, जिसमें से बहुत सुनवाई के बाद 11,298 मामलों को निस्तारित किया गया और इस वक्त जिले में 46,335 मामले लंबित चल रहे हैं। कहीं एडीएम तो कहीं एसडीएम कोर्ट में भटक रहे आम लोगों को यही उम्मीद है कि उसके नाम उसकी जमीन हो जाए। जबकि संपत्ति के विवाद के कारण दाखिल खारिज तक नहीं हो पा रहा है। जमीन खरीदते वक्त लोग दाखिल खारिज कराते हैं। यानी जमीन के दस्तावेज से पुराने मालिक का नाम हटाया जाता है और नए मालिक का नाम दर्ज होता है। लेकिन मिल्कियत दर्ज कराने की प्रक्रिया इतनी जटिल हैं कि इसमें कई साल लग जाते हैं। जिले की बात करें तो यहां पर 46 हजार से अधिक मामले अब तक लंबित हैं। तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.