मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुशहरी। थाना क्षेत्र के डुमरी निवासी मीना देवी ने ग्रामीण शंकर साह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने दाखिल-खारिज के नाम पर 30 हजार ठगी और गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। बताया कि जमीन अपने नाम कराने के लिए दाखिल-खारिज का आवेदन किया था। कुछ दिनों बाद आरोपित घर आया और दाखिल-खारिज के लिए 50 हजार रुपये की मांग की। उसने 30 हजार रुपया दिया। दाखिल-खारिज नहीं होने पर डीएम और एसडीओ पूर्वी के यहां शिकायत की। तब जाकर दाखिल-खारिज हुआ। थानेदार सुबोध कुमार मेहता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...