कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, राजस्व विभाग, आपदा प्रबंधन तथा जिला भू-अर्जन कार्यालय से संबंधित कार्यों की समीक्षात्मक बैठक सोमवार को की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त ने खनन विभाग, सहकारिता विभाग, परिवहन विभाग, नाप-तौल विभाग, वाणिज्य कर विभाग, नगर परिषद, नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित विभागों से लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत राजस्व संग्रह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला भू-अर्जन विभाग के अधिकारियों को इस दौरान सख्त हिदायत दी गई। राजस्व विभाग की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने दाखिल-खारिज से संबंधित लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया। भूमि नापी एवं परिशोधन से...