बरेली, फरवरी 22 -- सदर तहसील के संपूर्ण समाधान दिवस में जमुनिया गांव के कामता प्रसाद ने दाखिल-खारिज की फाइल से दस्तावेज गायब होने की शिकायत की। उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल पर लेन-देने के आरोप भी जड़े। इसके अलावा जमीन पर कब्जे, पेंशन रुकने, राशन कार्ड रद्द होने जैसी शिकायतें भी पहुंची। जमुनिया गांव के कामता प्रसाद ने बताया कि उन्होंने 21 फरवरी 2025 को दाखिल-खारिज से संबंधित भी प्रपत्र संबंधित लेखपाल को दिए थे। आरोप है कि लेखपाल ने दस हजार रुपये की मांग की। एक हजार रुपये तुरंत ले लिए। 15 अप्रैल को एसडीएम के सामने एक हजार रुपये लेने और नौ हजार रुपये मांगने की शिकायत की पुष्टि हुई। 19 मई को प्रार्थी को गैरहाजिर बताकर फाइल निरस्त कर दी गई। 11 अक्तूबर को एसडीएम ने कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया मगर आज तक काम नहीं हुआ। 30 दिसंबर को आरके भोजीपुरा...