नई दिल्ली, मार्च 23 -- नई दिल्ली, व.सं। राजधानी के निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के तहत ईडब्ल्यूएस श्रेणी में नर्सरी, केजी और पहली कक्षा में दाखिला चल रहे हैं। ऐसे में दाखिले कराने का दावा करने वाले दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। इसे लेकर शिक्षा निदेशालय सतर्क हो गया है। निदेशालय ने कहा कि यह देखा जा रहा है कि कुछ व्यक्ति व संगठन स्कूलों में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए अभिभावकों को प्रभावित करने या गारंटी देने का झूठा दावा कर रहे हैं। ऐसे में अभिभावकों को सूचित किया जाता है कि ऐसे दावे भ्रामक हैं। ऐसी अवैध संस्थाओं से जुड़ने या उनकी सेवाएं लेने के प्रति सावधान किया जाता है। सभी निजी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के प्रबंधन और प्रमुखों को भी सावधान किया जाता है कि वे ऐसे प्रवेश ऐप व व्यक्तिगत एजेंटों के साथ कोई आधिकारिक और अनौपचारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.