गुड़गांव, नवम्बर 22 -- गुरुग्राम। देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (डीटीयू) में इंजीनियरिंग दाखिले के नाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तीन शातिर ठगों ने उत्तर प्रदेश के एक अभिभावक को कोटा में दाखिला दिलाने का झांसा देकर उनसे 13 लाख 50 हजार रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर निवासी विजय शंकर गिरी ने बताया कि बेटे की इंजीनियरिंग काउंसलिंग चल रही थी, तभी उन्हें एक अनजान नंबर से फोन आया। और डीटीयू के कंप्यूटर साइंस में सीधे दाखिले की बात कही। इसके लिए 18 लाख रुपये मांगे गए। 15 लाख में डील फाइनल हो गई। धोखाधड़ी में शामिल रकम को आरोपियों ने चालाकी से किश्तों में ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यमों से वसूल की गई। इसके बाद न एडमिशन हुआ और न ही आरोपियों से संपर्क हो पाया। इसके बाद उन...