गुड़गांव, फरवरी 4 -- - 31 मई तक खंड शिक्षा अधिकारी की परमिशन से मिल सकेगा दाखिला गुरुग्राम, संवाददाता। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर शिक्षा विभाग ने 9वीं और 11वीं कक्षाओं में दाखिले का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिसमें गुरुग्राम समेत प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में निर्धारित तिथियों के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इससे अभिभावकों और छात्रों को समय पर दाखिला लेने में सहूलियत मिलेगी और स्कूलों में व्यवस्था भी बेहतर बनी रहेगी। इनमें 9वीं कक्षा में सामान्य दाखिले 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल तक चलेंगे। इस दौरान छात्र बिना किसी विशेष अनुमति के सीधे स्कूल में प्रवेश ले सकेंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि दाखिला प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पूरी की जाए। अगर कोई छात्र निर्धारित अवधि में प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.