पटना, नवम्बर 24 -- राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एकबार फिर बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने को लेकर आ रही विभिन्न प्रतिक्रियाओं पर सोशल मीडिया पर जवाब दिया है। उन्होंने सोमवार को एक्स पर लिखा कि कभी-कभी बड़ों द्वारा कही गई बातों को याद रखना चाहिए। आज न जानें क्यों बड़े भाई नीतीश जी की एक पुरानी बात याद आ गई। सोचा आपसे भी शेयर करूं। कभी नीतीश जी ने कहा था- खाना खाते वक्त मक्खियां भिन-भिनाएंगी। चिंता मत कीजिए। बाएं हाथ से भगाते रहिए। दाहिने से खाते रहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...