अलीगढ़, अगस्त 30 -- अलीगढ़, संवाददाता। महावीर गंज स्थित दाऊजी महाराज मंदिर में शुक्रवार को देवछठ महोत्सव का आयोजन हुआ। परंपरा के अनुसार मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। दूध, दही, चंदन व शहद से भगवान का अभिषेक कर विशेष पूजन सम्पन्न हुआ। शाम 7 बजे भव्य महाआरती और दर्शन का आयोजन हुआ। श्रद्धालु अनुराग गुप्ता ने दाऊजी महाराज की आकर्षक पोशाक चढ़ाई। भोग स्वरूप महेश घी वाले ने 51 किलो मिश्री, मुकेश वार्ष्णेय ने भी 51 किलो मिश्री अर्पित की। अनुराग गुप्ता द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दाऊजी कचौरी वाले द्वारा खीर का वितरण किया गया। मंदिर ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं को बेसन के लड्डू व मिश्री का प्रसाद वितरित किया गया। भगवान का श्रृंगार श्री कृपा शंकर, अभय गुप्ता व पुजारी प्रयागराज अवस्थी ने किया। इस मौके पर अनुरंजन, अग्रज ग...