लखनऊ, जून 1 -- भीषण गर्मी में बिजली संकट ने रविवार को शहरवासियों को बेहाल कर दिया। दाउद नगर और कबीर नगर उपकेंद्र ठप हो गए। इससे करीब एक लाख आबादी को बिजली संकट झेलना पड़ा। चौपटिया उपकेंद्र के सराय माली खां में रविवार रात एबीसी लाइन में आग लग गई। वहीं बिजली की मांग बढ़ने पर रविवार रात चिनहट ट्रांसमिशन उपकेंद्र ओवरलोड हो गया। इससे शिवपुरी सबस्टेशन सहित कई उपकेंद्रों में रोस्टिंग करनी पड़ी। सीतापुर रोड डिवीजन का दाउद नगर उपकेंद्र रात आठ बजे ब्रेकडाउन का शिकार हो गया। इससे गणेश विहार, अन्नापूर्णा नगर, अशोक नगर सहित बड़े इलाके में अंधेरा छा गया। बिजली न आने से घरों में पानी भी नहीं आया। नाराज लोगों ने उपकेंद्र पर फोन किया। इसके बाद कर्मचारियों ने फाल्ट दुरुस्त कर सप्लाई बहाल की। वहीं फैजुल्लागंज के अजीज नगर में भी रात में बिजली गुल रही। कबीर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.