शाहजहांपुर, फरवरी 22 -- भावलखेड़ा ब्लॉक की ग्राम पंचायत दाउदपुर उर्फ मुरादगांव में द्वितीय मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय के निर्माण को शासन से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए 2467.50 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह विद्यालय प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12 तक की समेकित पढ़ाई की सुविधा देगा। शिक्षा विभाग के अनुसार विद्यालय भवन आधुनिक मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। इसमें सुसज्जित कक्षाएं, विज्ञान व कंप्यूटर प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय, खेल मैदान तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिलेगा और उन्हें दूरस्थ क्षेत्रों में जाने की आवश्यकता कम होगी। बजट जारी होने के बाद निर्माण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.