औरंगाबाद, सितम्बर 10 -- दाउदनगर स्थित अशोक इंटर स्कूल में आकांक्षी जिला कार्यक्रम एवं निपुण बिहार मिशन के अंतर्गत गणित एफएलएन मेला सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने की। इस अवसर पर अन्छा एवं नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से कक्षा तीन के चयनित विद्यार्थी और शिक्षक शामिल हुए। मेले का उद्देश्य बच्चों में बुनियादी गणितीय समझ विकसित करना तथा शिक्षकों को नवीन शिक्षण पद्धतियों से जोड़ना रहा। बच्चों ने उत्साहपूर्वक खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियों और गणितीय प्रदर्शनियों में भाग लिया। अतिथियों ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन न केवल सीखने की प्रक्रिया को मजबूत बनाते हैं, बल्कि शिक्षा में आनंद और रुचि भी बढ़ाते हैं। इस मौके पर प्रधानाध्यापक जयशंकर प्रसाद, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.