औरंगाबाद, मार्च 19 -- दाउदनगर,संवाद सूत्र। दाउदनगर नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों को सरकारी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने और दलित उत्थान योजनाओं की अनदेखी के विरोध में आजाद समाज पार्टी ने आगामी 21 मार्च को धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है। इसके लिए पार्टी ने अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति मांगी है। आजाद समाज पार्टी के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपे गए आवेदन में बताया गया कि यह धरना नगर परिषद कार्यालय से मुख्य बाजार होते हुए अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय तक निकाला जाएगा। इस दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र और ई-रिक्शा वाहन का भी उपयोग किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी दाउदनगर द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र के प्रयोग की अनुमति प्रदान कर दी गई है, लेकिन इसके लिए सख्त नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग केवल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.