औरंगाबाद, फरवरी 16 -- दाउदनगर शहर के बाईपास रोड मौलाबाग मोड़ से पचकठवा होते हुए पासवान चौक जाने वाले रास्ते में शनिवार की अहले सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष बताई जाती है। मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों द्वारा वार्ड संख्या 24 पचकठवा मुहल्ले में सड़क के किनारे एक युवक का शव देखा गया। युवक ने सिर्फ फुल पैंट पहना था। शव के पास शर्ट और स्वेटर रखा हुआ था। युवक के शव को देखते ही हड़कंप मच गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दाउदनगर थाना के पीएसआई अभिषेक कुमार एवं अनिल कुमार दलबल के साथ पहुंचे। आस-पास के लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया लेकिन पहचान नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजे दिया गया थ...