औरंगाबाद, नवम्बर 7 -- दाउदनगर महाविद्यालय के प्रांगण में कला सृजन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में समूह गायन प्रस्तुति का आयोजन किया गया। यह आयोजन देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य प्रो. डॉ. एम.एस. इस्लाम के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हुआ। समन्वयक डॉ. रोजी कांत और राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. देव प्रकाश की भूमिका उल्लेखनीय रही। मंच संचालन की जिम्मेदारी सौम्या कुमारी, गुड़िया कुमारी और मनीषा कुमारी ने निभाई। प्राचार्य प्रो.डॉ.एम.एस. इस्लाम ने कहा कि राष्ट्रगीत केवल गीत नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक आत्मा, गौरव और राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। कार्यक्रम के अंत में डॉ. देव प्रकाश, दाउदनगर महाव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.