औरंगाबाद, फरवरी 12 -- दाउदनगर प्रखंड के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई थी लेकिन वर्तमान में कई जगहों पर यह योजना ठप पड़ी हुई है। केंद्र सरकार की आईसीटी एट स्कूल्स योजना के तहत और बाद में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत इसे शुरू किया गया था। मध्य विद्यालय, महावर में स्मार्ट क्लास की व्यवस्था की गई थी, लेकिन आवश्यक रिपेयरिंग नहीं होने के कारण यह अब तक चालू नहीं हो सकी है। मध्य विद्यालय, लाल अमौना में स्मार्ट क्लास की पूरी सामग्री चोरी हो जाने के कारण कोई भी उपकरण नहीं बच पाया है। मध्य विद्यालय, मनार में भी रिपेयरिंग के अभाव में स्मार्ट क्लास शुरू नहीं हो सका है। मध्य विद्यालय, मौलाबाग में स्मार्ट क्लास की सामग्री चोरी हो जाने के बाद अब तक दुबारा व्यवस्था बहाल नहीं हो सकी है। मध्य विद्यालय, सिपहां में चोरी की घट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.