औरंगाबाद, नवम्बर 5 -- दाउदनगर के भखरुआं मोड़ पर बुधवार की शाम जाम लग गया, जिससे दाउदनगर-औरंगाबाद, दाउदनगर-गया और दाउदनगर-बारुण मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। घंटों तक फंसे यात्री और वाहन चालक परेशान रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का काफिला भी औरंगाबाद से पटना जाने के क्रम में जाम में फंस गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन तत्काल हरकत में आया। एसडीपीओ अशोक कुमार दास, सर्किल इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष विकास कुमार पूरे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और स्वयं मोर्चा संभालते हुए जाम हटाने में जुट गए। अधिकारियों ने पुलिस बल की सहायता से बेतरतीब खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया और दोनों ओर से फंसे वाहनों को धीरे-धीरे निकालकर यातायात बहाल किया। उनकी त्वरित कार्रवाई से कुछ ही समय में स्थिति नियंत्रित हो गई और मुख्यमंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.