औरंगाबाद, जनवरी 7 -- दाउदनगर पर्यावरण सुरक्षा और प्रदूषण नियंत्रण के प्रयास के तहत दाउदनगर अंचल के बालू घाटों में खनन विभाग ने बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान 500 से अधिक पौधे लगाए गए और हरियाली बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए गए। अभियान का संचालन अनुमंडल पदाधिकारी अमित राजन के निर्देशन में हुआ। मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार दास, खनिज विकास पदाधिकारी हरेश कुमार, खान निरीक्षक कुमार प्रत्यूष और दाउदनगर थाना अध्यक्ष विकास कुमार सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने स्वयं पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। एसडीएम अमित राजन ने बताया कि खनन गतिविधियों से पर्यावरण पर असर पड़ता है, जिसे कम करने के लिए पौधारोपण जरूरी है। बालू घाटों में हरियाली बढ़ने से वायु प्रदूषण में कमी आएगी और भू-क्षरण पर नि...