औरंगाबाद, नवम्बर 28 -- दाउदनगर प्रखंड में चल रही कृषि चौपाल श्रृंखला के तहत सिंदुआर पंचायत के अंगराही ठाकुरबाड़ी के पास कृषि चौपाल का आयोजन किया गया। किसानों की समस्याओं के समाधान और कृषि कार्यों में आधुनिक तकनीकों के प्रसार के उद्देश्य से लगाए गए। चौपाल का संचालन बीएओ सत्यम कुमार ने किया। मौके पर एटीएम अतुल कुमार सिंह और विवेक राज ने विभिन्न फसलों के लिए समयानुकूल तकनीकों की जानकारी साझा की। कृषि सलाहकार अवध किशोर सिंह ने जैविक खेती, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने तथा लागत घटाने वाली पद्धतियों पर विस्तार से चर्चा की। वार्ड सदस्य और स्थानीय ग्रामीण भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल हुए। अधिकारियों ने किसानों को रबी सीजन की तैयारी, उर्वरक प्रबंधन, गुणवत्तापूर्ण बीज चयन, रोग नियंत्रण उपाय तथा मौसम आधारित खेती की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.