औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र के किसानों को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण आत्मा की ओर से राज्यस्तरीय परिभ्रमण योजना के अंतर्गत किसानों को राजगीर महोत्सव में भाग लेने के लिए भेजे जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के तहत दाउदनगर, हसपुरा और गोह प्रखंड से चयनित किसानों को राजगीर में आयोजित ग्रामीण मेला, उद्योग मेला, व्यंजन मेला, पुस्तक मेला सहित किसान मेला का भ्रमण कराया जाएगा। दाउदनगर प्रखंड से 15 किसान, हसपुरा प्रखंड से 15 किसान तथा गोह प्रखंड से 15 किसानों का चयन किया गया है। प्रत्येक प्रखंड से एक टीम लीडर भी साथ रहेगा। इस प्रकार कुल 48 लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। आदेश में संबंधित प्रखंड तकनीकी प्रबंधक एवं सहायक तकनीकी प्रबंधक को निर्देश दिया गया है कि वे अपने प्रखंड से निर्धारित संख्या में किसानों का चयन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.