हमीरपुर, जनवरी 28 -- हमीरपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में संचालित मध्यस्थता केंद्र में शहनाज पुत्री फरजंद अली निवासी हमीरपुर और शाहनवाज पुत्र मोहम्मद हनीफ निवासी कानपुर के बीच दाम्पत्य संबंधी विवाद था। जिसमें नियुक्त मध्यस्थ अधिवक्ता शिवशरण गुप्ता द्वारा दोनों पक्षों से वार्ता कर सुलह कराया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव महेंद्र कुमार पांडेय द्वारा दोनों पक्षों को बधाई दी गई और मामले में नियुक्त माध्यस्थ अधिवक्ताओं के कार्य पर संतोष जाहिर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...