आजमगढ़, नवम्बर 26 -- जहानागंज, हिन्दुस्तान संवाद। विकास खंड परिसर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 140 जोड़े दांपत्य बंधन में बंधे। सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चले वैदिक रीति-रिवाज से कार्यक्रम संपन्न कराया गया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख रमेश कन्नौजिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछली सरकारों में कन्या विवाह योजनाओं में दलालों का दबदबा रहता था और लाभार्थियों को फॉर्म पास कराने के लिए चक्कर काटने पड़ते थे। जबकि भाजपा सरकार में बहन-बेटियों को सम्मान देते हुए सामूहिक विवाह योजना के तहत 60 हजार रुपये सीधे लाभार्थी के खाते में चेक के माध्यम से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें रजाई, गद्दा, बक्सा, बर्तन सहित ...