लखनऊ, फरवरी 2 -- पंड़ितखेड़ा द्वारिकापुरी कॉलोनी में रविवार शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने छात्र का अपहरण कर लिया। छात्र ने हिम्मत दिखाते हुए पीछे बैठे बदमाश के हाथ में दांत से काट लिया। बाइक रुकी तो छात्र भाग निकला। छात्र के पिता ने कृष्णानगर थाने में तहरीर दी। कृष्णा नगर इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस जांच करने घटनास्थल पर गई थी। लेकिन पुलिस को मौके से कोई साक्ष्य नहीं मिले है। इसके चलते छात्र के अगवा करने की बात गलत है। पंड़ितखेड़ा स्थित द्वारिकापुरी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र कुमार शर्मा केंद्रीय विद्यालय हरदोई में क्लर्क हैं। परिवार में पत्नी नीतू और बेट ईवान (11) है। पत्नी ने बताया कि बेटा केवी आरडीएसओ से कक्षा 4 का छात्र है। वह रविवार शाम घर के पास एक जनरल स्टोर से पेंसिल लेने गया था। वह पेंसिल लेकर लौट रहा था। तभी पीछे से एक बाइक सवार दो ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.