जहानाबाद, फरवरी 17 -- जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। संगीन व सामान्य कांडों में फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार करने एवं शराब के धंधेबाजों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान के तहत पिछले 24 घंटे के भीतर नौ आरोपित गिरफ्तार किए गए जिसमें दहेज के लिए हत्या, साधारण अपहरण और हत्या का प्रयास करने की आरोपित शामिल हैं। शराब के मामले में तीन लोगों की गिरफ्तारी की गई है। खोजबीन के क्रम में पुलिसकर्मियों ने छिपा कर रखा हुआ 10 लीटर निर्मित शराब जप्त किया। मंगलवार को एसपी अपराजित लोहान ने उक्त जानकारियां दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भेलावर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रसूला गांव के निवासी मृत्युंजय कुमार को गिरफ्तार किया। उक्त व्यक्ति हत्या का प्रयास मामले का प्राथमिकी अभियुक्त हैं। पूर्व में हुई घटना ...