बगहा, फरवरी 7 -- बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कालीबाग थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी तुरहाटोली में दहेज के लिए हुई नेहा कुमारी की हत्या के मामले में सात लोगों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी ने बताया कि नेहा कुमारी की दहेज के लिए हत्या करने के मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। नेहा की मां रीना देवी ने एफआईआर दर्ज करायी है। जिसमें उसके पति विशाल कुमार, सास अर्चना देवी, ससुर भीकु साह, चचेरे ससुर शिव साह तथा चचेरी सास अर्चना देवी, मौसी बबीता देवी, मौसा चंदन साह को नामजद किया गया है। दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में शिकारपुर के हिमालय सिनेमा चौक निवासी रीना देवी ने बताया है कि नेहा की शादी एक दिसंबर 2025 को बेतिया दुर्गाबाग मंदिर में पुरानी गुदरी तुरहाटोली के विशाल कुमार से की थी। वे लोग प...