आरा, फरवरी 14 -- -कोर्ट के आदेश पर उदवंतनगर थाने की पुलिस द्वारा की गयी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई -भोजपुर के उदवंतनगर थाने के खलिसा गांव में 31 दिसंबर 2024 को हुई थी घटना आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता भोजपुर के उदवंतनगर थाने की पुलिस की ओर से दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे पति, ससुर और सास सहित चार आरोपितों के घरों की कुर्की की गयी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस की ओर से शनिवार को कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष जयंत प्रकाश के नेतृत्व में दारोगा सुमंत कुमार सहित बड़ी संख्या में खलीसा गांव पहुंची पुलिस ने आरोपित पति रितेश कुमार, ससुर संजय सिंह, सास दुर्गावती देवी और जेठ बोतल उर्फ मुकेश सिंह के घर की कुर्की की। इस दौरान पुलिस ने आरोपितों को घर से टेबल, कुर्सी, चौकी, बक्सा और घरेलू सामान जब्त किया। इसके अलावा पुलिस घर में लगी खिड़की और ...