प्रतापगढ़ - कुंडा, नवम्बर 30 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के उमरी बुजुर्ग गांव में गुरुवार शाम समर बहादुर गौतम की 27 वर्षीय पत्नी रोशनी ने कमरे के भीतर साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी थी। मामले में मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। थाने के लक्ष्मीकांत शर्मा ने इलाके के एक मैरेज हाल के पास से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी मृतका का जेठ और उसका बेटा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...