फिरोजाबाद, फरवरी 5 -- थाना पचोखरा पुलिस ने दहेज हत्या के 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उनकी तलाश थी। पुलिस ने उनको जेल भेजा है। थानाध्यक्ष पचोखरा ने पुलिस बल के साथ चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। पुलिस ने उसे गढ़ी घिरौली बम्बा से गिरफ्तार किया। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के नाम तिलक सिंह उर्फ पप्पू पुत्र राजाराम उर्फ रज्जो तथा विक्रम उर्फ व्यापारी पुत्र तिलक सिंह उर्फ पप्पू बताया है। वह नगला प्रेम ,गढी घिरौली थाना पचोखरा के रहने वाले है। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों की दहेज हत्या के मामले तलाश थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...