कन्नौज, दिसम्बर 6 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दहेज लोभियों की क्रूरता का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे प्रार्थना पत्र में अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बेटी के ससुरालीजनों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली क्षेत्र के नव गांव निवासी ईश्वर दयाल पुत्र रघुनंदन लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी सुमन की शादी 15 जून 22 को कासव चौकी क्षेत्र के तालपार नगला गांव निवासी राहुल दुबे उर्फ समीर कुमार से हुई थी। शादी के तुरंत बाद ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज के रूप में वैगनआर कार की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे सुमन को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़ित पिता ईश्वर दयाल ने बताया कि उन्होंने दहेज में 3 लाख रुपये...