बुलंदशहर, फरवरी 5 -- नरसेना थाना क्षेत्र में दहेज हत्या का नामजद आरोपी पुलिस की हिरासत से शौच के बहाने थाने की दीवार कूद कर फरार होने की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। वहीं, थाना प्रभारी रामकिशोर गौतम के अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया था और परिजनों की सुपुर्दगी में दिया है। उन्होंने फरार होने की बात को निराधार बताया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 2 फरवरी को नरसेना थाना क्षेत्र के गांव नरेंद्रपुर निवासी सर्वेश देवी पत्नी अरुण की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। महिला का शव उसके घर में ही छत पर फांसी के फंदे पर लटका मिला था। मृतका के पिता राकेश ने आरोपी पति अरुण, जेठ भूपेंद्र, ससुर नन्हा, सास धर्मवती और देवर मिंटू के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने नामजद आरोपी अरुण और जेठ भूपेंद्र को ह...