मधेपुरा, जून 9 -- पुरैनी, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव में पिछले दिनों नवविवाहिता की संदेहस्पद मौत के मामले में मृतका के भाई ने पति सहित 6 लोगों पर पुरैनी थाना में केस दर्ज कराया। चौसा थाना अंतर्गत घोषई पंचायत के तेतरी टोला वार्ड 9 निवासी मंटू मंडल के पुत्र पप्पू मंडल ने आवेदन में बताया है कि उसकी बहन मनीषा की शादी अक्टूबर 2024 में दुर्गापुर गांव वार्ड 4 निवासी कुलदीप मंडल के पुत्र मुकेश कुमार से हुई थी। शादी के बाद से मनीषा अपने ससुराल में रह रही थी। ससुराल वाले उसे दहेज के लिए बराबर प्रताड़ित करते थे। मनीषा को जान से मारने की साजिश रची जा रही थी। इसी बीच मजदूरी करने के लिए प्रदेश चला गया। 2 जून को करीब दस बजे मुकेश मंडल के परिजनों ने बहन मनीषा की हत्या कर दी। ग्रामीणों की सूचना पर दुर्गापुर गांव पहुंचे तो उसकी बहन की संदेह...