रांची, दिसम्बर 5 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त अखिलेश तिवारी की अदालत में दहेज हत्या के एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई पूरी हो गई। दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने फैसले की तारीख 18 दिसंबर निर्धारित की। मामले में मृतका के पति राजेश वर्मा, ससुर नंद किशोर राम और सास शीला देवी ट्रायल फेस कर रहे हैं। प्राथमिकी के अनुसार, रामगढ़ जिले के पतरातू निवासी इंदू कुमारी की शादी खलारी निवासी राजेश वर्मा से हुई थी। इंदू के परिजनों ने आरोप लगाया है कि विवाह के बाद से ही रंग-रूप और दहेज को लेकर इंदू को प्रताड़ित किया जाता था। इंदू अपने भाई को लगातार शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना की जानकारी देती थी। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि छोटी-छोटी बातों पर मारपीट की जाने लगी और भोजन तक बंदकर दिया गया। 25 अगस्त 2021 की रात करीब 11:30 बजे इंदू के परिजनों को सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.