सुल्तानपुर, जनवरी 19 -- सुलतानपुर। दहेज के लिए पत्नी की हत्या के मामले में सोमवार को मृतका की मां जौनपुर निवासी लालती पत्नी महेन्द्र ने एफटीसी राकेश की कोर्ट में गवाही दी। आशा की शादी मई 2022 में चांदा थाना क्षेत्र के बैंतीखुर्द निवासी आरोपी राजेन्द्र कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि दहेज में मोटरसाइकिल और अन्य मांग पूरी नहीं होने पर तीन सितम्बर 2024 को आशा की हत्या कर दी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...