शामली, दिसम्बर 16 -- मंगलवार को पुलिस ने दहेज हत्या के एक संवेदनशील मामले में वांछित माँ-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतका की सास कमलेश और देवर आकाश शामिल हैं। बता दे कि 13 नवंबर को मृतका के परिजनों ने थाना कांधला में लिखित तहरीर दी थी, जिसमें दहेज की मांग के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि मामले में सांस में देवर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...