रांची, नवम्बर 19 -- रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त अमित शेखर की अदालत ने दहेज हत्या के आरोप में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी अवनीश दुबे को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष का एक भी गवाह तीन वर्षों में अदालत में प्रस्तुत नहीं हुआ। मामला वर्ष 2020 में हुई दीपिका कुमारी की संदिग्ध मौत से जुड़ा है। मृतका के पिता जितेंद्र मिर्धा ने अपने फर्द बयान में आरोप लगाया था कि विवाह (वर्ष 2018) के कुछ समय बाद से ही अवनीश और उसकी बहन पूनम कुमारी अधिक दहेज की मांग को लेकर दीपिका को प्रताड़ित करते थे। आरोप था कि 7 सितंबर 2020 को दीपिका को जहर देकर मारने की आशंका है। जांच पूरी होने पर पुलिस ने दहेज हत्या के आरोप को सही पाते हुए सुखदेव नगर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल की और 8 जुलाई 2022 को अदालत ने आरोप तय कर सुनवाई शुरू की। लेकिन, तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.