सीवान, फरवरी 15 -- भगवानपुर हाट। थाना क्षेत्र के कौड़िया वैश्य टोली गांव में शुक्रवार की रात छापेमारी कर पुलिस ने दहेज हत्या मामले के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना पर एसआई वीरचंद प्रकाश ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपित विकास सिंह है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस ने शनिवार को उसे जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...