एटा, जनवरी 16 -- करीब पांच वर्ष पहले हुई दहेज हत्या के मामले में निर्णय सुनाया गया है। इसमें पति को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसमें अर्थदंड भी लगाया है। जनपद मैनपुरी के थाना औंछा क्षेत्र के गांव नगला कायस्थान निवासी दिलीप कुमार ने अपनी बेटी शिवानी की शादी 21 फरवरी 2019 को गौरव निवासी सलेमपुर थाना सकीट के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग शिवानी को परेशान करने लगे। यह लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी ना होने पर 15 मार्च 2020 को आग लगा दी गई। इससे में वह गंभीर रुप से झुलस गई। उसे एटा में भर्ती कराया गया। हालात गंभीर होने पर आगरा से दिल्ली रेफर कर दिया। उपचार के दौरान 17 अप्रैल 2020 को उसकी मौत हो गई। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया। इसमें अपर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.