बलिया, जनवरी 4 -- चितबड़ागांव। स्थानीय पुलिस ने रविवार को दहेज हत्या के आरोपी कस्बा के चितेश्वर नगर निवासी दशरथ राम को मानपुर हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के अहिरौला निवासी विदेशी राम ने 23 दिसम्बर को दहेज हत्या का केस दर्ज कराया था। उन्होंने पुलिस को बताया कि अपनी बेटी स्नेहा की शादी मई 2020 में चितेश्वर नगर निवासी राधेश्याम के साथ की थी। ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे थे लिहाजा उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। पुलिस पति-ससुर समेत अन्य के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर जांच कर रही थी। इसी बीच आरोपी ससुर को पुलिस ने दबोच लिया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ दिनेश पाठक, सिपाही मुनीब यादव, मनीष यादव, श्रीकांत सोनी आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.