एटा, दिसम्बर 14 -- सकीट। गांव मंसूर नगर में करीब दो सप्ताह पहले हुई विवाहिता की मौत के आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ सकी है। हालांकि पुलिस की माने तो आरोपियों की तलाश में दविश दी जा रही है। बता दें कि 17 माह पहले पुष्पेन्द्र कुमार पुत्र राम प्रकाश निवासी मंसूनगर थाना सकीट की शादी थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला तुलसी निवासी पूजा पुत्री वीरपाल सिंह के साथ हुई थी। मृतिका के पति पुष्पेन्द्र कुमार की हादसे में मौत हो गई थी। महिला की तीन दिसंबर को मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद ससुरालीजन शव को छोडकर भाग गए थे। मायकेवालों ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सकीट पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है। सीओ कीर्तिका सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सभी आरोपी...