अंबेडकर नगर, फरवरी 4 -- दुलहूपुर, संवाददाता। दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत भेज दिया। मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर भुवा गांव का है। बीते शनिवार को कोतवाली जलालपुर के अशरफपुर भुवा में एक विवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। विवाहिता की मौत के बाद उसके पिता द्वारा तहरीर देकर दहेज के लिए विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया जिस पर पुलिस ने पांच लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी थी। हत्या में वांछित चल रहे जगदीश पुत्र राम कुबेर एवं सतीश पुत्र जगदीश को मुखबिर की सूचना पर सेमरा मैनपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजीव कुमार, हेड कांस्टेबल रामकिशोर सिं...