बरेली, नवम्बर 30 -- हापुड़ में तैनात एडीजे की अधिवक्ता भतीजी की दहेज हत्या के आरोपी पति और सास को प्रेमनगर पुलिस ने जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बारादरी के सहसवानी टोला निवासी मोहम्मद हाशिम अंसारी की अधिवक्ता बेटी महजबीन की शादी प्रेमनगर के मोहल्ला शाहबाद निवासी डॉ. मेंहदी हसन सकलैनी के बेटे डॉ. तलहा के साथ हुई थी। तलाह का देवचरा में क्लीनिक है और वह बीएएमएस की पढ़ाई कर रहा है। हाशिम का कहना है कि गुरुवार तड़के 3:33 बजे उनकी बेटी मेडिनोवा अस्पताल के बाहर कार में मृत मिली। उनका आरोप था कि ससुराल वाले महजबीन को ऑटोमेटिक कार की मांग को लेकर शादी के बाद से ही प्रताड़ित करते थे। मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी। इसको लेकर उन्होंने थाना प्रेमनगर में पति डॉ. तलहा, देवर डॉ. मोहम्मद हमजा, ससुर डॉ. मेंहदी हसन, सास आसमा, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.