गोरखपुर, फरवरी 9 -- गोरखपुर। पिपराइच पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पिपराइच के बरसैनी उजरीपट्टी निवासी रामराज व उनकी पत्नी किसमती के रूप में हुई। विवाहिता की मौत के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...