हाजीपुर, फरवरी 16 -- गोरौल। संवाद सूत्र थाना क्षेत्र के खजौल बाजितपुर गांव से दहेज हत्या मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों के घर रविवार को गोरौल पुलिस द्वारा कुर्की जप्ती की गई। गोरौल थाना कांड संख्या-377 वर्ष 2023 में यह कार्रवाई की गई। अपर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार एवं अवर निरीक्षक अभय शंकर सिंह ने बताया कि गांव के ही विनिता कुमारी की हत्या मोटरसाइकिल एवं सोने की चैन के खातिर कर दी गई थी। मृतका की मां मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना अंतर्गत चन्दन पट्टी गांव निवासी रीता देवी ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें मृतिका के पति राजीव महतो, सास तेतरी देवी को आरोपित किया गया था। दोनों घटना के बाद से ही फरार चल रहे है। आरोपित के घर पर इस्तेहार भी चिपकाया जा चुका था। इसके बावजूद भी दोनों न तो न्यायालय में आत्मसमर्पण किए और न ही थाने पर पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.