बलिया, जनवरी 13 -- रेवती, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज हत्या की आरोपी सास को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले के अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थानीय थाना क्षेत्र के परसिया निवासी रोहित यादव की पत्नी 22 वर्षीय पुतुल की लाश रविवार को घर में पंखे के हुक में बंधे कपड़े से लटकती मिली। इसकी जानकारी होने पर मयका छपरा (बिहार) जनपद के भगवानपुर थाना क्षेत्र के छोटका ब्रह्मपुर गांव से मां समेत परिवार के अन्य लोग पहुंच गये। मृतका की मां उर्मिला देवी ने पुलिस को तहरीर देकर ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब नौ माह पहले पांच मई 2025 को बेटी की शादी रोहित के साथ की थी। विवाह के बाद से ही दहेज के लिए ससुराल पक्ष के लोग उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.